फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाज कर्मचारियों पर दर्ज हो केस

Thu, 12 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरखाली डाकघर में लाखों रुपए का घोटाला करने के आरोपी कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डाक अधीक्षक डीएस राणा का घेराव कर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करने और पूरा पैसा वापस लौटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान डाकघर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में डाक अधीक्षक डीएस राणा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि जनता का डाकघर पर काफी विश्वास है। विश्वास के चलते जनता ने पोखरखाली डाकघर में तैनात कर्मचारियों को पैसा जमा करने के लिए दिया, लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई का डाकघर के कर्मियों ने गबन कर दिया है। इससे डाक विभाग से लोगों को भरोसा उठ गया है।

चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी कर्मियों के खिलाफ विभाग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराई तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होगी। उन्होंने पूरा पैसा वापस दिलाने की मांग की। इस बारे में डाक अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन, घेराव करने वालों में कांग्रेस नगर महामंत्री पंकज वर्मा, राजीव कर्नाटक, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी, अमन अंसारी, जगदीश मेहता, जयप्रकाश, प्रेम पवार, लक्की, प्रदीप जोशी, दर्शन मेहता, पंकज मेहता, प्रमोद मेहता, कमल गुरुरानी, गोकुल चंद्र, प्रकाश तिलारा, बसंत कुमार, दिग्विजय, राकेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
जांच के बाद नियमानुसार होगी कार्रवाई : एसपी
अल्मोड़ा। अधीक्षक प्रधान डाकघर डीएस राणा ने कहा है कि पोखरखाली उपडाकघर के खातों में वित्तीय गड़बड़ी की जांच चल रही है। डाकघर के सभी खाताधारक कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने खातों की जांच करवाएं। जिन खातों में गबन का मामला प्रकाश में आएगा। ऐसे खाताधारकों के उसी वक्त दावा फार्म भरवाकर विधिवत दावा स्वीकृति के लिए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय और पुलिस कार्रवाई अमल में विभाग लाएगा। उन्होंने खाताधारकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें