अल्मोड़ा। बजट को लेकर कर्मचारियों ने भी मिली जुली प्रक्रिया दी। आयकर के स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि नए टैक्स दरों में बदलाव किया जाना चाहिए। कहा कि बजट में कर्मचारी हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
-
आयकर के स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 2025-2026 की भांति ही है स्लैब परिवर्तन नहीं होने से आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी होने पर अधिक कार्मिक आयकर के अंतर्गत आएंगे। महंगाई बढ़नी भी तय है। इसलिए राहत जैसी कोई बात नहीं। जीएसटी के माध्यम से सामग्री में महंगाई तय है। समाज के सबसे कमजोर तबके के दृष्टिगत बजट कभी नहीं बनता सारी उम्र मेहनत में ही गुजर जाती है।
धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला सचिव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड
-
बजट में नए टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार से अनुरोध है कि नए टैक्स दरों में बदलाव के साथ ही कर्मचारियों को धारा 80सी का लाभ भी दिया जाए। ताकि कर्मचारियों को बचत के साथ टैक्स में भी राहत मिल सके। कर्मचारियों का भी बजट में ध्यान रखा जानी चाहिए।
देवेंद्र पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीआईसी मजखाली अल्मोड़ा