फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कारोबारी बोले, बजट में महंगाई से नहीं मिली कोई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) बजट को लेकर कारोबारियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ कारोबारियों ने बजट को व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक बताया, वहीं छोटे कारोबारियों का कहना है कि महंगाई, लागत और जमीनी समस्याओं को लेकर अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कारोबारियों ने रोजमर्रा की कुछ सामग्रियों के सस्ती होने को राहत बताया, वही ईंधन, किराया और अन्य खर्चों में किसी ठोस छूट की कमी खली। कुल मिलाकर बजट को लेकर कारोबारियों में खुशी और गम दोनों देखने को मिले।
क्या बोले कारोबारी

बजट में स्वरोजगार और महिला उद्यमिता की बात की गई है, जो सकारात्मक है। अगर लोन और प्रशिक्षण योजनाएं आसानी से मिलेंगी तो छोटे पार्लर कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। महिला उद्यमिता की बात सराहनीय है, लेकिन छोटे महिला कारोबारियों के लिए अलग से प्रोत्साहन पैकेज होना चाहिए था। - हेमा बिष्ट, महिला उद्यमी
विज्ञापन


बजट में बड़े उद्योगों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जबकि छोटे व्यापारियों के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन टैक्स या लागत कम करने को लेकर बजट में कोई स्पष्ट कदम नहीं दिखा। जो निराशाजनक रहा।
विज्ञापन

कमलेश बोरा, अध्यक्ष व्यापार मंडल चिलियानौला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें