फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

Sat, 30 Mar 2019 12:14 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गोष्ठी में विचार रखते उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग और यूसर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने वर्तमान में प्रौद्योगिकी से जुड़ी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा सकता है।  
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. नेगी ने उत्तराखंड मुक्त विवि द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी और छात्रों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने वर्तमान दौर और तकनीकी की प्रासंगिकता पर व्याख्यान देते हुए कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए वर्तमान में तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा 
कि पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रचार प्रसार में प्रोद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए यूसर्क द्वारा ग्रामीण इलाकों में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मुख्य व्याख्याता उत्तराखंड मुक्त विवि के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र पांडे और परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने गुणवत्ता और शोधपरक शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. पारुल सक्सेना और आयोजक डॅा. मनोज कुमार बिष्ट थे। इस अवसर पर डॉ. रवींद्र नाथ पाठक, डॉ. सुशील चंद्र भट्ट, डॉ. भगवती प्रसाद पांडे, डॉ. ललित प्रसाद, डॉ. कल्याणी वर्मा, डॉ. अर्पिता जोशी, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. एसए हामिद, प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. अनिल जोशी, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. भीमा मनराल, डॉ. आशीष मेहता समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. संजीव आर्या ने किया।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें