फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर गए लोगों को गांवों से जोड़ने के लिए हर साल ग्रामोत्सव कराने पर जोर

विज्ञापन
भिकियासैंण में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते विधायक सुरेंद्र सिंह जीना। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा रुद्रेश्वर महादेव सनणा में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने, युवा वर्ग को नशे से बचाने, गो संरक्षण, पर्यावरण और जल संरक्षण पर व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक समाज हित में करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने बाहर गए लोगों को गांवों से जोड़ने के लिए साल में दो बार ग्रामोत्सव आयोजित और धार्मिक आयोजन करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रेश्वर महादेव के गीता भवन में आयोजित नव निर्वाचित विकास खंड भिकियासैंण, सल्ट,स्याल्दे, चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत के पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने किया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने कहा कि पंचायतों में 70 प्रतिशत नेतृत्व युवाओं के हाथों में है। प्रतिनिधियों को सकारात्मक सोच के साथ जनभावनाओं के अनुरूप पंचायतों को आदर्श बनाने का काम करना होगा। उन्होंने आदर्श गांव बनाने के लिए सामाजिक शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन को आवश्यक बताया। उन्होंने गांव छोड़कर बाहर गए लोगों को गांवों से जोड़ने के लिए साल में दो बार ग्रामोत्सव आयोजित करने, धार्मिक आयोजन और पौराणिक मेलों को वृहद रूप देने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने पंचायतों को लोकतंत्र की आधारशीला बताते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्राओं ने विविध रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रेम गिरि गोस्वामी और संचालन खीमानंद जोशी ने किया। इस मौके पर पूर्व सेनानायक एसएसबी दीप चंद्र पांडेय, संस्थापक राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान श्याम धानिक, पूर्व कमिश्नर दिल्ली केडी अकोलिया, मोहन नेगी, टीडी शर्मा, मुकेश गुप्ता, दिनेश घुघत्याल, शंकर फुलारा, धनसिंह रावत, नरेंद्र बिष्ट, अजय पांडे, मुकेश भट्ट, कैलाश भट्ट, प्रवीण कुमार, राकेश, कमल, ललित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें