फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने और घरेलू प्रसव रोकने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांगती ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने और घरेलू प्रसव को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर अल्ट्रासाउंड कराया जाए तथा आयरन व कैल्शियम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली चार अनिवार्य जांचों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना ने बताया कि पहली जांच 12 सप्ताह के भीतर, दूसरी 14 से 27 सप्ताह, तीसरी 28 से 34 सप्ताह तथा चौथी जांच 34 से 40 सप्ताह के बीच कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान, डॉ. अमित रत्न सिंह, डॉ. अनंत गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बैठक के बाद सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें