फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आपातकालीन सेवा 108 बीच रास्ते में खराब

Tue, 24 Sep 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर के कर्नाटक खोला के पास खराब आपातकालीन सेवा 108 के अंदर लेटी महिला । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गुड़कांडे गांव से बीमार महिला को ले जा रही आपातकालीन सेवा 108 रास्ते में ठप हो गई। मरीज को 14 किमी पहुंचाने के बाद अचानक आधे रास्ते में ही खड़ी हो गई। महिला को निजी वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


गुड़कांडे के उप प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह के समय गांव की ममता भोज की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 के लिए मदद की गुहार लगाई। मरीज जब आधे रास्ते में पहुंची तो अचानक आपातकालीन सेवा 108 खराब हो गई। मरीज सहित तीमारदार को आधे घंटे तक आपातकालीन सेवा 108 का सही होने का इंतजार करना पड़ा। मरीज की हालत खराब देखते हुए उन्हें निजी वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।

सुधर नहीं पा रहीं एंबुलेंस की खामियां
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल में पहुंचाने के लिए 22 आपातकालीन सेवा 108 दी। हर महीने लाखों रुपये खर्च कर एंबुलेंस का संचालन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद आपातकालीन सेवा 108 की खामियों में सुधरने का नाम नहीं ले पा रही हैं।
विज्ञापन


कोट
आपातकालीन सेवा 108 में इंजन गरम होने पर कुछ समस्या आने की सूचना मिली थी। कुछ देर बाद एंबुलेंस ठीक हो गई थी।
मनोज सामंत, जिला प्रभारी, 108 आपातकालीन सेवा, अल्मोड़ा।

कोट
आपातकालीन सेवा 108 में आ रही तकनीकी खराबियों को दूर करने का काम किया जा रहा हैं। मरीज को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। कुछ नई सेवाओ की मांग भी की गई है। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन


-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें