फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को तीन चरणों में मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत सोमवार को नगर निगम अल्मोड़ा के सभागार में जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने स्वनिधि पुनर्गठित योजना के बारे में बताया कि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनके अलावा 30 हजार रुपये तक का क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना सहित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जननी सुरक्षा योजना के बारे में बताया।
जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अजय पोखरियाल ने बैंकिंग सुविधाओं पर प्रकाश डाला जबकि आईसीडीएस की नीलिमा जोशी ने कन्या गौरा धन योजना, महालक्ष्मी किट और सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और वेंडर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला वेंडर्स की ओर से खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी, पार्षद हेम तिवारी, तुलसी देवी, चंचल दुर्गापाल, अंजू बिष्ट, पूनम तिवारी, मीरा मिश्रा, निहाल कुमार, अजय पोखरियाल एवं पंकज दत्त, अंकित कुमार, नीलिमा जोशी, दीपा जोशी, रमेश तिवारी एवं गीता भट्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें