फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक डॉक्टर कैंप ड्यूटी पर, मरीजों की लगी लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले अस्पतालों की ओपीडी में 1253 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर से दवा कक्ष तक मरीजों की लाइनें लगी रहीं। भीड़ के चलते मरीजों को डॉक्टर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। सोमवार को जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता कैंप ड्यूटी पर गए हैं जबकि डॉ. अविनाश ने मरीज देखे। अस्पताल में 850 और बेस अस्पताल में 403 ओपीडी रही। धौलादेवी, भैंसियाछाना, ताकुला, धौलादेवी, लमगड़ा समेत अन्य विकासखंडों के विभिन्न स्थानों से मरीजों की भीड़ उमड़ी।
सर्जन, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र, दंत रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र, दंत रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। मौसम में उतार चढ़ाव से अस्पतालों में सर्दी जुकाम, लीवर संक्रमण, पेट दर्द समेत अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज अधिक आ रहे हैं। बच्चों को भी बीमारियां जकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें