फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत क्षेत्र में 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रविवार को रानीखेत, मजखाली और चौबटिया क्षेत्र में करीब दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चली कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पाए और ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके चलतेे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लंबे इंतजार के बाद रात करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व सूचना के बावजूद इतने लंबे समय तक बिजली कटौती ने दिक्कतें बढ़ा दीं।
ऊर्जा निगम के एसडीओ आयुष चौहान ने बताया कि मजखाली व चौबटिया क्षेत्र में फीडर के ब्रेकर दुरुस्त करने के लिए रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को भी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं के हित में किया जा रहा है। फीडर ब्रेकर सुधार से आपूर्ति पहले की तुलना में और सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें