फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शामा क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में खराब मौसम का असर कि बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। शामा उप तहसील क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में बिजली गुल होने से पांच हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शामा, भनार, नामतीचेटाबगड़, माजखेत, लीती, गोगिना, लाथी, हांप्टीकापड़ी, कीमू आदि गांवों की बिजली गुल हो गई थी। पूरे दिन क्षेत्रवासी आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। शाम को भी बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मानसून काल में बिजली अक्सर गुल होने से आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। सुबह और रात की दैनिक दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। वहां लाइन में फॉल्ट आने से दिक्कत है। जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें