द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैडरो घाटी में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से 6000 से अधिक की आबादी परेशान है। लोगों ने यूपीसीएल से शीघ्र बिजली सुचारू करने की मांग की है।
कैडारौ घाटी के बुढ्ढा सुरना, सुरना, मालगांव, मटेला, बिंता, भतौरा, अल्मियागांव, जाख, बैनाली, गोड़गांव, पारकोट, सिमल्टी, धमकोट, देवलधार आदि गांवों में बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से मोबाइल बंद हैं। वह बाहर रहने वाले परिजनों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं।
एक सितंबर को कुछ देर बिजली आई फिर चली गई। व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। बिंत आईआईटी, स्वास्थ्य केंद्र, कंप्यूटर सेंटर, चक्की आदि में रात को छोड़ दिन में भी बिजली नहीं हैं। क्षेत्र के ललित मोहन सिंह कैड़ा, तस्लीम अहमद, महेंद्र नेगी, मोहन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, ललित चौधरी आदि ने शीघ्र बिजली आपूर्ति की मांग की है।
कोट-
हवा के चलते पेड़ टूटने और सुरना में लाइन का तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित है। लगातार बारिश होने के बाद भी लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। - भूपाल सिंह बिष्ट, जेई, यूपीसीएल बिंता।