सोमेश्वर से आठ किमी पैदल दूरी पर स्थित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत एड़ाद्यो में आज तक बिजली नहीं पहुंची है।
गांव के पंद्रह परिवार निवास करते हैं। यह लोग कैरोसिन के लैंप और छिलके जलाकर उजाला करते हैं। सुविधाओं के अभाव में गांव से करीब दो दर्जन परिवार पलायन भी कर चुके हैं।
एड़ाद्यो गांव में आज तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है। ग्रामीण केरोसिन के लैंप और छिलके जलाकर उजाला करते हैं।
मोबाइल चार्ज करने के लिए सौर ऊर्जा की बैटरी लगा रखी हैं। सुविधाओं के अभाव में करीब दो दर्जन परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं।
गांव के समीप प्रसिद्ध दक्षिणी कैलाश आश्रम ऐड़ाद्यो है, जो धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग आते हैं। पर आश्रम में भी बिजली नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को अवगत कराया करा दिया गया है लोकिन गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है।