रानीखेत कचहरी मार्ग पर तार से सिर बचाकर चलता युवक। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बिजली विभाग को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। यहां कचहरी और तहसील मार्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बिजली के तार झूल रहे हैं। जिस कारण किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है स्थानीय व्यापारियों ने कई बार विभाग को सूचना भी दी है।
बता दें कि बिजली के झूलते तार लंबे समय से समस्या का सबब बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर यहां नगर में भी कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। पूर्व में झूलते तारों की चपेट में आकर कई लोग घायल तक हो चुके हैं।
यहां कचहरी और तहसील मार्ग पर लंबे समय से बिजली के तार झूल रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों को तारों से सिर बचाकर चलना पड़ है। रात्रि के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।