जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नोडल अधिकारियों की बैठक में मतदान से पूर्व की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चयनित दो आदर्श बूथों में बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों में विद्युत व्यवस्था और बर्फवारी वाले बूथों में स्लीपिंग बैग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बागेश्वर के भतरौला और कपकोट के असौं आदर्श बूथों में मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था के साथ ही बूथों की विशेष सजावट करने को कहा गया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे वाहन चालकों को 12 फरवरी तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। टेंट, बैरिकेटिंग के नोडल को पीजी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मतदान सामग्री वितरण और सामग्री संग्रहण के लिए 20 काउंटरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों को मानदेय वितरण, वाहन संचालन, मेडिकल सुविधा, हेल्थ प्लस आदि के लिए अलग-अलग साइन बोर्ड लगाने को कहा ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक आदि थे।