फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, जिला अस्पताल में नहीं मिला एंटी रेबीज

विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में उपचार कराते बुजुर्ग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राशन लेने बाजार गए एक बुजुर्ग को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। बुजुर्ग को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं क्रिसमस पर अर्द्ध अवकाश होने के कारण अस्पताल में एंटीरेबीज इंजेक्शन नहीं मिल पाया। बाद में बाजार से इंजेक्शन खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मल्ला जोशीखोला निवासी कैलाश चंद्र तिवारी (80) दुकान में राशन लेने आए थे। लौटते समय रीगल के पास एक लावारिस कुत्ते ने अचानक बुजुर्ग पर हमला कर बुरी तरह काट दिया। आस-पास के लोगों के हल्ला मचाने पर कुत्ता वहां से भाग गया। बुजुर्ग का बेटा मुकेश तिवारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल क्रिसमस के अर्द्ध अवकाश के चलते अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में परिजनों ने बाजार से इंजेक्शन मंगवाकर लगवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया। इधर, अस्पताल पहुंचे देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अर्द्ध अवकाश के चलते इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें