फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ मैदान को खुलवाने के लिए एक मंच पर आए रानीखेत के संगठन

विज्ञापन
रानीखेत में बंद गोल्फ मैदान खोलने के लिए बैठक करते संगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध गोल्फ मैदान पिछले माह से आम नागरिकों के लिए बंद है। इससे लोगों में आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने गोल्फ मैदान खोलने के लिए वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रानीखेत स्थित गोल्फ कोर्स एशिया में दूसरे नंबर का दर्शनीय गोल्फ मैदान है। इसका स्वामित्व सेना के पास है। इसके दर्शनों के लिए पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोल्फ मैदान को पिछले माह से पर्यटकों और आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण स्थानीय संगठन विरोध में उतर आए हैं। जनसंगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष का निर्णय लिया है। संयुक्त बैठक में वक्ताओं ने गोल्फ मैदान को नगर की शान बताया। कहा कि स्थानीय लोग भी सैर-सपाटे, पिकनिक के लिए मैदान में जाते हैं। सालभर देश-विदेश के हजारों सैलानी यहां पहुंचते हैं। अब मैदान को बंद कर देना दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि इससे रानीखेत का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा। पहले ही पर्यटननगरी में मनोरंजन स्थलों का अभाव है। गोल्फ मैदान आम नागरिकों के लिए नहीं खोला गया तो सामूहिक आंदोलन होगा। शासन, प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की गई। इस दौरान लोगों ने गोल्फ मैदान के इतिहास की भी जानकारी दी। व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी की अध्यक्षता में आंदोलन की रणनीति तय बनाई गई। वहां कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष दीपक पंत, गोविंद बिष्ट, यतीश रौतेला, सोनू सिद्दीकी, राजेंद्र जसवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक गर्ग, शिव मंदिर कमेटी के अतुल अग्रवाल, अगस्त लाल साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें