नगर की खजांची मोहल्ला निवासी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट एकता बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बरकरार है। वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरिज खेलेगी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा 26 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। नगरवासियों को एकता से आस्ट्रेलिया दौरे में भी अच्छे प्रदर्शन की आशा है।
उनके क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पंवार, संजय वर्मा, विनीत बिष्ट आदि ने एकता के आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता जताई है।