फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल

Sat, 09 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की खजांची मोहल्ला निवासी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट एकता बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बरकरार है। वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरिज खेलेगी।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा 26 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। नगरवासियों को एकता से आस्ट्रेलिया दौरे में भी अच्छे प्रदर्शन की आशा है।

 उनके क्रिकेट कोच लियाकत अली  खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पंवार, संजय वर्मा, विनीत बिष्ट आदि ने एकता के आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें