फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता यात्रा का रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में सीएम ने किया समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हड़तालों के प्रति जवाबदेही तय करने और प्रोन्नति के लिए उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने प्रांतीय एकता यात्रा निकाली। शुक्रवार को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका समापन किया। मंच के पदाधिकारियों ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन

कार्मिक एकता मंच ने 30 अगस्त को चितई ग्वल देवता मंदिर अल्मोड़ा से प्रदेश में हड़तालों के प्रति जवाबदेही तय करने और पदोन्नति के लिए एकता यात्रा शुरू की थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर शहीद दिवस पर एकता यात्रा रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर पहुंची। मंच के अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि शहीद दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री रावत ने यात्रा का समापन किया और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंच के पदाधिकारियों ने नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के समक्ष भी मांगें रखीं। यात्रा दल में मंच अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, महामंत्री दिगंबर फुलोरिया, प्रदीप पपनै, नंदकिशोर त्रिपाठी, बीएस रावत, बचे सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें