फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट, भिकियासैंण के आठ कर्मचारियों ने लिया वीआरएस

विज्ञापन
द्वाराहाट में वीआरएस कर्मचारियों को विदाई देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सरकार के दबाव में आखिरकार भारतीय संचार निगम (बीएसएनएल) द्वाराहाट और भिकियासैंण डिवीजन के आठ कर्मचारियों ने वीआरएस ले लिया है। इनमें गनाई चौखुटिया के जेई तारा दत्त जोशी, टेलीफोन तकनीशियन चंदन सिंह, जालली के टेलीफोन तकनीशियन प्रेम सिंह कडाकोटी, द्वाराहाट केंद्र की सहायक टेली तकनीशियन पुष्पा कांडपाल, मानिला के टेली तकनीशियन महेश चंद्र नैनवाल, देघाट के शिवेंद्र सिंह, भिकियासैंण के जेई आनंद सिंह नयाल और टेली. तकनीशियन चंद्र प्रकाश सती शामिल हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में आठों कर्मचारियों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान जेटीओ हरीश चंद्र तिवारी, बालादत भट्ट, लक्ष्मण सिंह, उत्तम सिंह चौहान, चंद्र शेखर जोशी आदि मौजूद रहे। अब द्वाराहाट, भिकियासैंण डीविजन का पूरा कार्यभार एकमात्र अवर दूरसंचार अधिकारी (जेटीओ) बीएसएनएल द्वाराहाट हरीश चंद्र तिवारी के जिम्मे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें