फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी के पास आयशर ट्रक दुर्घनाग्रस्त, एक घायल

Wed, 31 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क से नीचे पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना की सीएसडी कैंटीन का सामान लेकर देहरादून से बागेश्वर जा रहा आयशर ट्रक सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में भंवरी के निकट सड़क से दस फीट नीचे गिर गया। दुर्घटना में कैंटीन का क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लर्क काफी देर तक ट्रक में फंसा रहा। करीब दो घंटे बाद उसे निकाला जा सका। घायल को उपचार के लिए 108 एंबूलेंस से अल्मोड़ा ले जाया गया है।
विज्ञापन


आयशर ट्रक संख्या यूके-07-सीए-4253 सेना की सीएसडी कैंटीन का सामान लेकर सुबह बागेश्वर जा रहा था। कौसानी मार्ग में भंवरी के पास 5:15 बजे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक में सवार कैंटीन में तैनात सीविल क्लर्क गौरव जोशी (30) पुत्र मोहन चंद्र जोशी निवासी नदीगांव दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रक में फंसे घायल क्लर्क को बाहर नहीं निकाल सके। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने इसकी सूचना अल्मोड़ा में एसएसपी को दी।

अल्मोड़ा से आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ट्रक के लोहे की चादर को काटकर बड़ी मशक्कत के बाद 7:30 बजे घायल गौरव जोशी को बाहर निकाला गया। गौरव जोशी के हाथ और पैरों में गंभीर चोट लगी है। घायल को 108 एंबुलेंस  से उपचार के लिए अल्मोड़ा ले जाया गया। जबकि चालक महेंद्र सिंह निवासी पटेलनगर देहरादून सकुशल बच गया। दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें