फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में शीघ्र खुलेगा 50 बैड का आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
कार्यशाला में विचार रखते आयुष सचिव कोटेचा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आयुर्वेदिक एवं मेडिसनल प्लांट इन उत्तराखंड के तहत यहां हैड़ाखान स्थित भोले बाबा आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर में कार्यशाला संपन्न हो गई है। मुख्य अतिथि केंद्र सरकार आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने तेजी से विलुप्त हो रही उच्च हिमालयी जड़ी-बूटियों के संवर्धन के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि अल्मोड़ा जिले में 50 बैड का आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के लिए राज्य सरकार से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्यों के लिए अल्मोड़ा जिले को आयुर्वेद जिला बनाने के प्रयास होंगे। उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिले भर से पहुंचे 60 प्रगतिशील काश्तकारों की समस्याएं भी सुनी गईं। उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।
सचिव ने आयुर्वेद पंचकर्मा सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. अरविंद लाल, निदेशक राष्ट्रीय आयुष पादप बोर्ड जया नंद शास्त्री, निदेशक जड़ी-बूटी संस्थान गोपेश्वर सीएस सनवाल, लोक चेतना मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट, विजयकांत पुरोहित, डॉ. विजय शील उपाध्याय, डॉ. अजीत तिवारी सहित आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने विचार रखे। संचालन अरुण चंदन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें