स्याल्दे तिराहे में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्याल्दे तिराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का भी विरोध किया गया।
यूकेडी कार्यकर्ता राकेश बिष्ट ने आरोप लगाया कि सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति के साथ अन्याय है। अंकिता को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, यूकेडी के वीरेंद्र सिंह बंगारी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच पूरी होने तक आरोपित व्यक्तियों को कोई दायित्व न दिया जाए। प्रदर्शन में राकेश बिष्ट, ललित सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बंगारी, रवि नेगी, गिरीश कुमार, गुड्डी तिवाड़ी और आशु उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।