फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने से महिला कांग्रेस व्यथित

Tue, 06 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ने पर महिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत ने गहरी चिंता जताई है। कमेटी ने इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को सौंपा। इसमें प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाने तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड, विशेषकर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिला कांग्रेस ने मांग की कि इन मामलों में दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा दिलाने के लिए प्रत्येक जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाए। महिला सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित हो। स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और सुनसान मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। महिलाओं और बालिकाओं में आत्मरक्षा और अधिकारों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। राज्यपाल से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि महिलाओं को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सके। ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता पवार, नेहा माहरा, रचना रावत, स्वाति बंसल, तान्या कोहली, गीता पुजारी, मोनिका साह, उषा साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें