अल्मोड़ा। जीआईसी चौमूधार नियमित शिक्षकों की कमी का सामना कर रहा है। प्रवक्ता संवर्ग में सिर्फ दो नियमित शिक्षक तैनात हैं। शेष पदों पर अतिथि शिक्षक और शिक्षक स्वयंसेवक से किसी तरह काम चल रहा है।
स्कूल में प्रवक्ताओं के दस पद सृजित हैं। गणित, भूगोल विषय में नियमित शिक्षक हैं जबकि अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत विषय में अतिथि शिक्षक और हिंदी में शिक्षक स्वयंसेवक तैनात है। एलटी संवर्ग में व्यायाम शिक्षक का पद रिक्त है। इसमें अतिथि शिक्षक नियुक्त है। नियमित शिक्षक नहीं होने से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल में 2017 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। शिक्षकों की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रधानाचार्य को विभागीय बैठकों और प्रशिक्षणों में जाना पड़ता है। इस कारण पढ़ाई प्रभावित होती है।