फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्नातक में अब छात्र- छात्राएं सात विषयों की करेंगे पढ़ाई

Mon, 09 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र- छात्राओं को मुख्य विषय के साथ ही अब डिसिप्लिन स्पेसिफिक, जेनेरिक इलेक्टिव, स्किल एन्हांसमेंट, एबिलिटी एन्हांसमेंट और वैल्यू एडेड विषयों का भी चुनाव करना होगा। समर्थ टीम दिल्ली की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के लिए इन विषयों का चयन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

एसएसजे विवि, श्रीदेव सुमन विवि और कुमाऊं विवि नैनीताल में 30 जून तक स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे। इस शिक्षा सत्र में अब छात्र- छात्राओं को डिसिप्लिन स्पेसिफिक विषय समूहों में से तीन विषय चुनने होंगे। जेनेरिक इलेक्टिव में वह डिसिप्लिन स्पेसिफिक के अतिरिक्त एक विषय का चयन करेंगे। स्किल एन्हांसमेंट कोर्स में से एक विषय चुनना होगा। हर विषय चार क्रेडिट का होगा। एबिलिटी एन्हांसमेंट और वैल्यू एडेड कोर्स में वह एक- एक विषय का चुनाव करेंगे। इन विषयों के दो क्रेडिट मिलेंगे। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र- छात्राएं प्रत्येक कोर्स से विषयों का चयन करना अनिवार्य है। 30 जून तक छात्र-छात्राएं विषय, विवि, परिसर और महाविद्यालय का चुनाव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें