फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: परिणाम जानने की बेसब्री में दिन भर खंगाली वेबसाइट

Mon, 12 May 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले जिले के करीब 2500 से अधिक विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। परिणामों की घोषणा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं होने से विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं। वे रिजल्ट की नई अपडेट जानने के लिए दिनभर बोर्ड की वेबसाइट खंगालते रहे लेकिन उन्हें मायूसी मिली। बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर कमलेश जोशी ने बताया कि अभी रिजल्ट घोषित होने की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड), सीआईएससीई के हाईस्कूल और इंटर के परिणाम कुछ समय पूर्व घोषित हो चुके हैं। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने की आधिकारिक तारीख और समय की सीबीएसई की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया में कई चीजें वायरल हो रही है। इससे विद्यार्थियों में भ्रम बना है। जिले में करीब 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों की धड़कने बढ़ गई हैं। परीक्षा परिणाम जानने को उत्सुक छात्रों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वे अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं करा पा रहे हैं।

क्या कहते हैं विद्यार्थी

रिजल्ट को लेकर उत्सुकता है, लेकिन परिणाम घोषित होने की आधिकारिक तारीख जारी नहीं होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। इंतजार बढ़ते जा रहा है। मेेरे सभी पेपर अच्छे गए हैं। बेहतर परिणाम की उम्मीद है।- सौम्या बिष्ट, हाईस्कूल अल्मोड़ा।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने की आधिकारिक तारीख जल्द घोषित की जानी चाहिए थी। इससे असमंजस की स्थिति नहीं बनी रहती। रिजल्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वेबसाइट में अभी भी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।-धीरज सिंह, इंटर रानीखेत।

परीक्षा परिणाम का काफी दिनों से इंतजार करते आ रहे हैं लेकिन इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। परिणाम घोषित होने की तिथि स्पष्ट न होने से दिक्कतें हो रही हैं। परिणाम घोषित होने की आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाए।-तन्मय कुमार, इंटर अल्मोड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें