फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो शिक्षकों का शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन

Fri, 21 Mar 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत कार्यरत दो शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें जीआईसी शेर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ी की सहायक अध्यापिका विनीता खाती का नाम शामिल है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दीपक चंद्र बिष्ट पूरी रूचि के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सामुदायिक सहयोग से विद्यालय के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत रंग लाई, जिससे उन्हें शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राउमावि गाड़ी की शिक्षिका विनीता खाती अपनी रचनात्मक और नवाचारी शिक्षण शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विद्यालय में मिनी लैब स्थापित की। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाती हैं और पढ़ाने के साथ ही बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देती हैं। इसी अनुकरणीय योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें