फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फॉर्म में त्रुटि शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा

Thu, 12 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उच्च शिक्षा में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर रहे राज्य के हजारों छात्र- छात्रों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

अब प्रवेश फॉर्म भरने के दौरान अगर उनसे कोई त्रुटि हुई तो उन्हें इसकी जानकारी समर्थ टीम ई-मेल के जरिए देगी। इससे फॉर्म में हुई गलती को छात्र-छात्राएं समय रहते ठीक कर सकेंगे। इससे उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
प्रदेश के तीन विश्वविद्यालय एसएसजे, श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विवि में पहले सेमेस्टर में प्रवेश फार्म भरते समय छात्र-छात्राओं से गलती हुई तो उन्हें इसकी जानकारी उनके ई-मेल पर मिलेगी।
विज्ञापन

कोई बच्चा उच्च शिक्षा पाने से वंचित न रहे इसके लिए समर्थ टीम ने नई व्यवस्था लागू की है। अब तक दस्तावेज अपलोड न करने, गलत जानकारी भरने, अधूरा फार्म भरने के कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाते थे।
विज्ञापन

इससे उनका साल बर्बाद हो रहा था। अब यदि आवेदन में कोई गलती होती है तो उन्हें तुरंत ई-मेल के माध्यम से सूचना मिलेगी। इससे अपनी गलती सुधार कर छात्र- छात्राएं फिर से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और उन्हें कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें