फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शहरफाटक में एक करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम

Thu, 12 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा स्थित शहरफाटक में जल्द मिनी स्टेडियम के धरातल पर उतरने की उम्मीद जागी है। युवा कल्याण विभाग ने स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूमि के उपयुक्त पाए जाने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने को मौका मिल सकेगा। इससे खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी है। शहरफाटक में एक करोड़ रुपये से मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने नंगधुनि मंदिर के समीप भूमि का चयन किया है। अब विभाग स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की जांच में जुट गया है। यहां खेल मैदान नहीं होने से खेल प्रतिभाएं बंजर खेतों में अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं।
जांच में भूमि के उपयुक्त पाए जाने पर जल्द मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएग। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम के लिए चयनित भूमि के सही पाए जाने पर भूमि हस्तांतरित के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेडियम बनने से सीधा लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें