फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गांधी पार्क में प्रतिमा स्थल पर भोजन करना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रतिमा स्थल पर भोजना करना महंगा पड़ेगा। खाना खाते हुए पकड़े जाने पर अर्थदंड चुकाना पड़ेगा। लोग यहां खाना खाते हैं और बचा हुआ खाना फेंक देते हैं। इससे यहां बंदरों का जमावड़ा लग जाता है। बंदरों के खाना फैलाने से गंदगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


शहर के बीचो-बीच स्थित गांधी पार्क में लोगों की काफी आवाजाही रहती है। लोग यहां आकर आराम करते हैं। बुजुर्ग लोग भी पार्क में आते हैं। विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम भी पार्क में होते हैं। महापुरुषों की प्रतिमाएं राष्ट्र की गौरवशाली विरासत और सम्मान का प्रतीक है। उनकी गरिमा स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना सभी का दायित्व है। कई लोग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे, आसपास भोजन करते हैं। इससे वहां गंदगी हो रही है।
लोग भोजन करने के बाद कूड़ा और बचा हुआ खाना वहीं फेंक देते हैं, जिसे खाने के लिए बंदरों का झुंड वहां आते रहता है। इस कारण पार्क में आराम करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि प्रतिमा स्थल पर कोई भी खाना नहीं खाएगा। पार्क में जगह जगह नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन




गांधी पार्क परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे और उसके आसपास कुछ लोगों के बैठकर भोजन करने और कचरा फैलाने की शिकायत मिली है। किसी भी प्रकार की अस्वच्छ गतिविधि करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा।
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें