फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शुक्रवार को कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में बैठक हुई। वक्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार में दोपहिया, चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों की आवाजाही से बाजार में राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कई बार वाहनों से लोगों को टक्कर भी लग जाती है। कहा रोडवेज और केमू स्टेशनों पर बसों के प्रस्थान की सूचना चस्पा की जानी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण बटालियन के पिथौरागढ़ से स्थानांतरण के विरोध में आंदोलनरत पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि पर्यावरण बटालियन को पिथौरागढ़ में ही बनाए रखें। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोहन सिंह अल्मियां, एनसी जोशी, पूरन लोहनी, हरीश चंद्र, आशीष वर्मा, पूरन सिंह ऐरी, रघुवीर सिंह नैनवाल, नरेंद्र बघरी, पूरन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें