अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र कनारीछीना में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति के तृतीय चरण के प्रशिक्षण के समापन पर नोडल अधिकारी जीआईसी नौगांव के प्रधानाचार्य हरीश सिंह ने कहा कि बच्चे के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रारंभिक शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर निशुल्क और गुणवत्तापरक शिक्षा देना संवैधानिक बाध्यता है। इसके लिए स्कूल शिक्षा परिवार की समस्त इकाईयों और समुदाय के सदस्यों को अहम भूमिका निभानी होगी।
संदर्भदाता लक्ष्मण सिंह डसीला और मोहन चंद्र जोशी ने दीक्षा कार्यक्रम, सतत और व्यापक मूल्यांकन, स्कूल स्वच्छता कार्यक्रम, शाला सिद्धि, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, नवाचारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इसके अलावा आपदा प्रबंधन, कोविड-19 से बचाव के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में राजकीय प्राथमिक स्कूल डुंगरलेख, धुन्योली, मंगलता, जूहा मंगलता के 24 स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वीरेश कुमार, प्रकाश कुमार, मीनाक्षी विनोद, लच्छी लाल टम्टा, महेंद्र प्रसाद, महेेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कमला देवी, इंद्रा देवी, पुष्पा, तारा भट्ट, पप्पू राम, शीला आदि उपस्थित थीं