शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक गिरफ्तार
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर पुलिस ने बड्यूड़ा गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस बड्यूड़ा गांव पहुंची। पुलिस ने गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे किशन राम को धारा 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल कराया। आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने और पांच सौ रुपया जुर्माना अदा करने पर उसे रिहा किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 39 वाहन चालकों से सत्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं आठ चालकों का चालान न्यायालय को भेजा। बिना हेलमेट बिना, इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर दो चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट आरटीओ कार्यालय को भेजी है, जबकि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधियिनम में 38 व्यक्तियों से 6300 रुपये जुर्माना वसूला है।