फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी का निधन

Tue, 26 Aug 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक उमा बिष्ट (63) का नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय श्मशान नौलाकोट में किया जाएगा। वह द्वाराहाट ब्लॉक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रही थीं।
विज्ञापन

नौ जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की बग्वालीपोखर स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया था। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें