फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सर्वर का मिला साथ तो लौटी लोगों के चेहरों की मुस्कान

Tue, 26 Aug 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से सोमवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। ऐसे में जमा निकासी सहित दूसरे कार्यों से प्रधान डाकघर पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में सोमवार को जिला मुख्यालय सहित हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई, ताकुला, बसोली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे। डाक विभाग का सर्वर ठप होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार को अमर उजाला के अंक में डाक विभाग का सर्वर फेल, प्रधान कार्यालय में कामकाज ठप शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस पर डाक विभाग ने सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लोगों को राहत पहुंचाई। मंगलवार को प्रधान डाकघर में खाताधारकों ने जमा-निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि काम होने से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें