फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में साक्षरता दिवस

Thu, 08 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में साक्षरता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यहां जीजीआईसी में तमाम कार्यक्रम हुए। छात्राओं के बीच निबंध, कविता, गीत आदि प्रतियोगिताएं हुई। भाषण में सिंधु राजभर, वंदना फुलारा, किरन बिष्ट, कविता में यामिनी आर्या, रिया वाल्मीकि, उमा जोशी, गीत में हिमांशी बिष्ट, अंकिमा बिष्ट, शिवानी रौतेला अव्वल रही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में साक्षरता का विशेष महत्व है। समाज में कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए छात्राओं को भी प्रयास करने होंगे। डॉ. अमिता प्रकाश ने भी साक्षरता का महत्व बताया। संचालन हेमा त्रिपाठी ने किया। मीरा जोशी, भगवती पांडे, मंजरी जोशी सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें