फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट महोत्सव की तैयारियां शुरू

Thu, 03 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट महोत्सव की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय द्वाराहाट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ चार नवंबर की शाम केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। इस दौरान देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। देर शाम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शीतला पुष्कर मैदान में सुलेख, अल्पना, स्पॉट पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चार दिवसीय महोत्सव के तहत सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाइस आफ द्वाराहाट, गायन प्रतियोगिता, बुगी-बुगी डांस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसके अतिरिक्त प्रदेश की लोकगायिका माया उपाध्याय, प्रीत भरतवाण, किशन महिपाल, जगमोहन दिगारी आदि प्रस्तुतियां देंगे। अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल, सुधीर मठपाल, मुकुल शाह, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल आदि ने सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें