फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट महोत्सव का रंगारंग आगाज, देर रात तक चले कार्यक्रम

Wed, 25 Oct 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट महोत्सव का शुभारंभ करते विधायक मदन नेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच दिवसीय द्वाराहाट महोत्सव का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने कहा कि महोत्सवों के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने मौका मिलता है, इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने तरह-तरह की वेशभूषा पहनकर प्रतिभा दिखाई। 
विज्ञापन

विधायक महेश नेगी ने कहा कि महोत्सवों के माध्यम से जहां क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, वहीं सामाजिक सौहार्द भी कायम रहता है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों को बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। कहा कि द्वाराहाट सांस्कृतिक नगरी होने के कारण यहां महोत्सवों का महत्व और भी बढ़ जाता है।  विशिष्ट अतिथि बीटीकेआईटी के निदेशक डा. आरके सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। इससे पूर्व विधायक महेश नेगी, लखनऊ से पहुंची भगवती भट्ट, डा. एमएम प्लादि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने टीपू सुल्तान, राजकुमार, राजकुमारी, श्रीकृ्ष्ण, जोकर  आदि विभिन्न वेश भूषा पहनकर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद नव प्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल, कुुमाऊं पब्लिक स्कूल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट और दूनागिरि मार्डन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां नैना लोक सांस्कृतिक कला केंद्र खटीमा के प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तुमक्याल के नेतृत्व में देर रात कार्यक्रम चलते रहे। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल, निदेशक आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, हेमंत शाह, पूर्व पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें