फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवाओं ने बल्ज्यूरी पर्वत में लहराया तिरंगा

Wed, 25 Oct 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बल्ज्यूरी पर्वत फतह करने वाले युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रॉक लिजर्ड सोसायटी के दो सदस्यीय दल ने बागेश्वर के पिंडर घाटी में 5922 मीटर ऊंचाई में स्थित बल्ज्यूरी पर्वत पर फतह हासिल कर ली है। दल ने सात दिन के भीतर एल्पाइन स्टाइल (कम सामान के साथ) बिना किसी मदद के अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया।  साहसिक खेलों को बढ़ावा देने वाली भारतीय पर्वतारोण संस्थान नई दिल्ली से संबद्ध रॉक लिजर्ड सोसायटी के दो सदस्य विनोद भट्ट और दीपेश नेगी ने सात अक्तूबर को अल्मोड़ा से पिंडर घाटी के लिए यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मो. असलम और जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल ने बागेश्वर के खरकिया स्थान से पैदल यात्रा शुरू कर पिंडारी ग्लेशियर पर अपना बेस कैंप बनाया। इसके बाद 4200 मीटर की ऊंचाई पर कैंप लगाया और अंतिम चढ़ाई शुरू कर 12 अक्तूबर की सुबह 8.45 मिनट पर समुद्र तल से 5922 मीटर ऊंचाई में स्थित बल्ज्यूरी पर्वत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान दोनों युवाओं ने दो रातें बर्फ में भी बिताईं। दल के नायक विनोद भट्ट ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रा मार्ग में खाती, बाछम, द्वाली आदि गांव में उन्होंने सफाई अभियान भी चलाया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। दल के सफलतापूर्वक लौटने पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों पर्वतारोही का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें