फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट बीटीकेआईटी को मिलेंगे 30 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान छात्रों ने हॉस्टल, पुस्तकालय, लैब, खेल सामग्री और फैकल्टी की कमी समेत विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री ने संस्थान प्रशासन को छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्थान की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने निर्देश दिए कि प्रत्येक हॉस्टल में अनिवार्य रूप से जिम की व्यवस्था की जाए। साथ ही हॉस्टलों से जुड़ी समस्याओं की एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने पुस्तकालय का समय पांच घंटे बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब छात्र-छात्राएं 12 घंटे तक पुस्तकालय में अध्ययन कर सकेंगे।
उन्होंने खेल सामग्री बढ़ाने, हॉस्टलों की व्यवस्थाओं में सुधार करने और छात्रों की पसंद और आवश्यकता के अनुसार भोजन व्यवस्था लागू करने की घोषणा भी की। नई भोजन व्यवस्था एक जून से लागू की जाएगी। इसके अलावा संस्थान में फैकल्टी की कमी दूर करने, लैब को आधुनिक बनाने और छात्रों के लिए 100 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की बात कही।
मंत्री ने संस्थान के विकास कार्यों के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने लैब और पुस्तकालय विकास के लिए 10 करोड़ रुपये, हॉस्टलों की मरम्मत, सुधारीकरण और नए निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये और संसाधन विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। यहां निदेशक डॉ. संतोष कुमार हम्मपन्नावर, रजिस्ट्रार रवि, ललित गड़िया, आरके भारती, कपिल चौधरी, मयंक, अर्चना वर्मा, निखिल उपाध्याय समेत अन्य कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन




पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर सभी कार्यक्रम किए स्थगित, जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की सूचना मिलने के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ शोक सभा आयोजित कर खंडूरी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भविष्य में फिर द्वाराहाट आने का भरोसा दिया। डिग्री कॉलेज में प्रस्तावित नए गर्ल्स हॉस्टल के लोकार्पण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। बाद में मंत्री ने अपने सभी आगे के कार्यक्रम रद्द कर देहरादून के लिए प्रस्थान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी स्थगित कर दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, आशुतोष शाही, धीरेंद्र मठपाल, युगल किशोर आर्य, विनोद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें