फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रि के लिए सजे दुर्गा पंडाल

Sun, 21 Sep 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रि के लिए दुर्गा पंडाल सज गए हैं। नवरात्रि को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में इस वर्ष गंगोला मोहल्ला, चौघानपाटा, नंदादेवी, राजपुरा, जाखनदेखी, पातालदेवी, ढूंगाधारा, इंद्रा कॉलोनी में दुर्गा पंडाल सजाने का कार्य पूरा हो गया है। पहली नवरात्रि को इन स्थानों पर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
दुर्गा पंडाल में पूरे नौ दिन भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जगराते की धूम रहेगी। नवरात्रियों को लेकर बाहरी प्रदेश और राज्यों में काम करने वाले लोग छुट्टी लेकर घर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मंदिरों को स्याही देवी, पालादेवी, नंदा देवी, कसार देवी, शीतलादेवी, उल्कादेवी आदि मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

एचएनबी स्टेडियम में दो अक्तूबर को होंगे कार्यक्रम
दो अक्तूबर को एनएचबी स्टेडियम में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। शारदीय नवरात्रि और दशहरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। नवरात्रि के पहले दिन से बाजार में चहल-पहल रहेगी।
विज्ञापन

कोट-
अल्मोड़ा में आठ स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इस बार धारानौला में दुर्गा पंडाल नहीं सजाया जा रहा है। दो अक्तूबर को एचएनबी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगाा। - वैभव पांडे, सचिव दशहरा समिति, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें