फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्यूलीखेत में चार दुकानें तहस-नहस

Sat, 21 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 द्यूलीखेत में छावनी परिषद की चार दुकानों में शनिवार तड़के आग लग गई। आग से सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। इससे चारों दुकानें तहस-नहस हो गयी। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि शनिवार की तड़के पांच बजे द्यूलीखेत स्थित विजयचौक पर छावनी परिषद की चार दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। वह फोर्स  के साथ वहां पहुंचे। कुछ देर में फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया। आग बुझाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर फट गया, इस धमाके में टिन शेड की दुकानें तहस नहस हो गयी। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 उन्होंने बताया कि छावनी परिषद की इन दुकानों में पनी राम, डुंगर राम मूंगफली बेचते हैं, दनी राम दर्जी जबकि आनंद राम ऑफर चलाता है।  उन्होंने बताया कि आनंद राम परिवार सहित दुकान में ही रहता है। लेकिन वह दो दिन से बच्चों के साथ गांव गया हुआ है। संभावना जताई कि शायद आफर में बगेट की चिंगारी सुलग गई होगी और उसने सिलेंडर पर आग पकड़ ली, जिससे घटना हुई है। कोतवाल ने बताया कि चारों दुकानों में आग से 77 हजार रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है। जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें