फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगालखोला में दो घंटे जाम की सड़क

Thu, 19 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे समय से रसोई गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह धारानौला-करबला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने।

एजेंसी कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिलेंडर मुहैया कराने का आश्वासन दिया, तब लोग माने और सड़क से हटे। दो घंटे जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

दुगालखोला के उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे धारानौला-करबला सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। गैस एजेंसी कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया बाटलिंग प्लांट से मिल रही सप्लाई के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध किए जा रहे हैं। प्लांट से सिलेंडरों की आपूर्ति होने पर शुक्रवार को गैस बांटी जाएगी। तब करीब साढ़े नौ बजे जाम खोला गया।
विज्ञापन


इधर, धारानौला गैस एजेंसी के प्रबंधक आरसी पांडे ने बताया कि मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं मिल पाने से कुछ दिक्कत हो रही है। अक्तूबर तीसरे सप्ताह में ही इस क्षेत्र में गैस बांटी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रकों के पहुंचते ही चीनाखन, राजपुरा, आफीसर्स कालोनी में प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें