फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़ेगी आम आदमी की परेशानी, फूटेगा महंगाई का बम

Fri, 15 May 2026 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अल्मोड़ा में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे उन्हें बढ़ी हुई दरों पर पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ा। तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इसका सीधा असर अब दैनिक जीवन और घरेलू बजट पर पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सबसे पहले परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी। टैक्सी, बस और मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश वस्तुएं बाहरी मंडियों से आती हैं। ऐसे में ढुलाई खर्च बढ़ने से खाद्यान्न, सब्जी, फल, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। गृहिणियों का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए अब रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
रसोई गैस, खाद्य सामग्री और परिवहन खर्च बढ़ने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापारियों का भी मानना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से बाजार पर असर पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिसका असर आखिरकार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। लोगों ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बोले लोग
पेट्रोल-डीजल की कीमत का असर आने वाले कुछ दिनों दिखने लग जाएगा। इससे माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। जिससे महंगाई बढ़ेगी। - प्रकाश चंद्र सनवाल, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी
विज्ञापन


बाजार में पहले से ही महंगाई है। ऐसे में अब तेल की कीमतें बढ़ने से सामान महंगा हो जाएगा जिसका असर अब सीधे रसोई के बजट पर पडे़गा।
आशा नयाल, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें