फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डामरीकरण होने से बिंतावासियों में आक्रोश

Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिंता में बारिश में इस तरह से हो रहा है डामरीकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ में सड़कों की हालत पहले ही ठीक नहीं है। सड़कें बदहाली का दंश झेल रही हैं, डामरीकरण कार्य के लिए धूप के बजाए विभाग को बारिश का मौसम रास आ रहा है। इन दिनों बिंता-द्वाराहाट सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को बारिश में भी डामरीकरण का कार्य चलता रहा, जबकि स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने की भी अपील की, लेकिन काम नहीं रोका गया। सामाजिक कार्यकर्ता ललित कैड़ा ने बारिश में डामरीकरण कार्य करने पर गहरी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


कहा कि छाता ओढ़कर सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद कार्य नहीं रोका जा रहा है। इन हालातों में कैसे सड़क मजबूत होगी। डामर कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगा। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग होने की भी आशंका है। कहा कि बिंता-द्वाराहाट मोटर मार्ग मुख्य मोटर मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन यहां से होकर गुजरते हैं, बड़ी मुश्किल से सुधारीकरण का कार्य चल रहा था, लेकिन बारिश में डामरीकरण होने से डामर कितने दिनों तक टिकेगा, यह सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें