फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ और एडीएसडब्लूओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 08 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्य में लापरवाही के चलते जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) और अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी (एडीएसडब्लूओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही दोनों अधिकारियों की भर्त्सना की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुरूप जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने दायित्व नहीं निभाए हैं।

समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि जिले में आधार कार्ड सिडिंग कार्य की प्रगति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के डुप्लीकेट राशन कार्डों को समाप्त करने के संबंध में प्रगति संतोजनक नहीं मिली है। इस संबंध में डीएसओ को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिले में 54.61 फीसदी आधार कार्ड सिडिंग किए गए हैं। डीएसओ ने राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन कार्डों के डिजिटललाईजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही बरती है और दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग रोकने संबंधी आख्या आज तक प्रस्तुत नहीं की गई है। डीएम ने इसके लिए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

दूसरे मामले में प्रताप राम बनाम राज्य और अन्य में उच्च न्यायालय नैनीताल में डीएम की ओर से प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए 29 अप्रैल को अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत को न्यायालय में भेजा गया था पर हाईकोर्ट द्वारा 19 जुलाई को रिट याचिका प्रकरण के आदेश पारित करने के उपरांत पता चला कि प्रतिवादी संख्या चार जिलाधिकारी की ओर से उच्च न्यायालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल नहीं किया। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने डीएम को  इस संबंध में अवगत नहीं कराया, जो कि उनके कार्य और दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही है। डीएम ने कहा है कि कार्य और दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता पर अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी बलवंत सिंह रावत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उक्त प्रविष्टि को रावत की सेवा पुस्तिका में अंकित करने के उपरांत प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें