विद्यालय परिसर में इस तरह से खतरा बना है देवदार का सूखा दरख्त। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना पन्याली में देवदार का प्राचीन सूखा दरख्त किसी भी समय बड़े हादसे को दावत दे रहा है।
प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पूर्व में पत्र भेजा गया, उन्होंने एक सितंबर 2018 को प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश भी दिए थे, लेकिन अभी तक इस सूखे दरख्त के निस्तारण की कार्रवाई नहीं हो पाई है।
राप्रावि टाना पन्याली में देवदार का प्राचीन दरख्त विद्यालय प्रांगण में स्थित है, विद्यालय में 41 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सुबह प्रार्थना के वक्त भी पेड़ के गिरने का अंदेशा रहता है। इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसके निस्ताकरण की मांग की गई थी, लेकिन वन प्रभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के बावजूद पेड़ का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह नेगी ने कहा कि वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच आख्या भी तैयार कर ली है। कहा कि हल्की आंधी में भी इस दरख्त के गिरने की आशंका बनी रहती है।