बागेश्वर। दो दिन तक धूप रहने के बाद बृ़हस्पतिवार को मौसम ने फिर मिजाज बदला। कपकोट क्षेत्र में झमाझम बारिश जबकि जिला मुख्यालय में बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुबह से मौसम साफ रहा और दोपहर बाद तक तेज धूप खिली रही। कपकोट तहसील क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे से बादल छाने लगे और चार बजे से बारिश होने लगी। शाम तक नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश होती रही। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के गांवों में भी शाम के समय मेघ बरसे। जिला मुख्यालय में छह बजे करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से बारिश के आसार बने हुए हैं। संवाद